बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लेने का मौका



बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं देश के प्रसिद्ध इंजरिंग बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी ने बिटसाइट 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं बता दें कि यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट होता है इसके जरिए आवेदक संस्थान के इंटीग्रेटेड फर्स्ट डिग्री प्रोग्राम के प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन ले सकते हैं संस्थान के देशभर में तीन केंपस हैं जो गोवा हैदराबाद और पिलानी में स्थित हैं |


क्या है योग्यता 

आवेदकों को किसी मान्य केंद्रीय या राज्य बोर्ड से फिजिक्स केमेस्ट्री मैथमेटिक्स और इंग्लिश के साथ 12 वीं पास होना जरूरी है वही बी फार्म प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक आवेदकों का किसी मान्य केंद्रीय या राज्य बोर्ड से फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी और इंग्लिश के साथ 12 वीं पास होना जरूरी है 

इसके अलावा आवेदकों के पास 12वीं में कुल मिलाकर न्यूनतम 75 % मार्क्स और हर विषय में न्यूनतम 60-60 फीसदी मार्क्स होने जरूरी है हालांकि योग उम्मीदवारों को प्रवेश केवल बिटसेट 2021 में मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा 

साल 2020 में 12वीं पास कर चुके या 2021 में 12वीं की परीक्षा में बैठने जा रहे स्टूडेंट्स ही इस टेस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं 

उल्लेखनीय है कि स्टेट लेवल सेंट्रल लेवल बोर्ड में फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को 2021 के लिए आवेदन नहीं करना होगा वह बिट्स के किसी भी संस्थान में एडमिशन के लिए सीधे अप्लाई कर सकेंगे  

कैसे करें आवेदन

आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.bitsadmission.com पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं पुरुष आवेदकों को 3400 रुपए और महिला आवेदकों को 2900 रुपए बतौर एप्लीकेशन फीस जमा कराने होंगे जो आवेदक अगर टेस्ट सेंटर के तौर पर दुबई को चुनेंगे उन्हें एप्लीकेशन फी के रूप में ₹7000 भरने होंगे 

बिटसेट 2021 के लिए अप्लाई और अपीयर करने के साथ ही बिट्स में एडमिशन के लिए भी आवेदन करना होगा इसमें 12वीं के मार्क्स और विभिन्न डिग्री प्रोग्राम्स की प्रसेंस की जानकारी देनी होगी

 एग्जाम पैटर्न 

बिटसेट 2021 का एग्जाम 3 घंटे का होगा इसमें 4 भाग होंगे जिसमें फिजिक्स केमिस्ट्री इंग्लिश प्रोफिशिएंसी लॉजिकल रीजनिंग और मैथमेटिक्स या बायोलॉजी शामिल होंगे प्रश्नपत्र में कुल 150 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे जिनमें फिजिक्स के 40 सवाल केमिस्ट्री के 40 सवाल इंग्लिश के 15 सवाल और मैथमेटिक्स के 45 सवाल के जवाब दिए जाएंगे इस में नेगेटिव मार्किंग भी होगी वालों के लिए एक अंक काटा जाएगा |