कैरियर || असिस्टेंट कमांडेंट इन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स
असिस्टेंट कमांडेंट कैसे बनते हैं क्या है योग्यता कैसे करें आवेदन सारी जानकारी के साथ आज हम फिर हाजिर हैं आपके साथ एक नए ब्लॉग में बिना टाइम बर्बाद करें चलिए जानते हैं असिस्टेंट कमांडेंट के बारे में पूरी जानकारी |
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP), एंड सशस्त्र सीमा बल (SSB) इन सभी को मिलाकर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स कहते हैं और इसमें असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए हमें यूपीएससी की परीक्षा से गुजरना पड़ता है यूपीएससी की परीक्षा एक अहम पड़ाव है असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए |
क्या है योग्यता
असिस्टेंट कमांडेंट के लिए आवेदकों के पास बैचलर डिग्री होनी अनिवार्य है इसके साथ ही आवेदकों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है इसके अनुसार 1 अगस्त 2021 (IN PRESENT SCENARIO) को आवेदकों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए वही जरूरी है कि 1 अगस्त 2021 को अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 25 या उससे अधिक नहीं हो हालांकि अधिकतम आयु सीमा में एससी एसटी के आवेदकों को 5 वर्ष और ओबीसी के आवेदकों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी
कैसे करें आवेदन
आवेदक यूपीएससी की वेबसाइट WWW.UPSCONLINE.NIC.IN पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं महिला एससी/ एसटी वर्ग के आवेदकों के अलावा सभी आवेदकों को ₹200 की आवेदन फीस भरनी होगी आवेदक यह फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी ब्रांच में केस (CASH) के जरिए या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के जरिए जमा कर सकते हैं|
चयन प्रक्रिया
यूपीएससी की परीक्षा में 3 घंटे के दो पेपर होते हैं पहले पेपर में जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस से संबंधित 250 मार्क के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे दूसरा जनरल स्टडीज ऐसे होगा यह 200 मार्क का होगा |




0 Comments
please do not enter any spam link in the comment box