हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री में बनाएं कैरियर



नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएम जी) से संबंध इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के शैक्षणिक वर्ष 2021 22 के बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी इन होटल एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम के लिए इच्छुक आयोग आवेदकों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदकों को नेशनल काउंसलिंग फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जी -2021) की परीक्षा पास करनी होगी इस परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन  टी ए) द्वारा कंप्यूटर आधारित पद्धति सीबीटी से किया जाएगा या एग्जाम जून 2021 में आयोजित करवाया जाएगा आवेदक 10 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | 

क्या है योग्यता 

आवेदकों का 12 वीं पास होना और 12वीं में स्टडी सब्जेक्ट के रूप में अंग्रेजी विषय पास किया हो इसके साथ हीवर्ष  2021 में 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में बैठने जा रहे हैं आवेदक भी इस प्रोग्राम के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं हालांकि उन्हें 30 सितंबर 2021 से पहले 12वीं कक्षा पास करने का प्रूफ दिखाना होगा इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयु सीमा भी तय की गई है इसके तहत 1 जुलाई 2021 को जनरल, जनरल( ईडब्ल्यूएस) और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों की उम्र 25 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए वही एससी, एसटी कैटेगरी के आवेदकों और फिजिकली चैलेंज्ड आवेदकों के लिए 1 जुलाई 2021 को अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है प्रवेश परीक्षा में बैठते हैं| 

कैसे करें आवेदन 

इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://nchmjee.nta.nic.in/WebInfo/Page/Page?PageId=1&LangId=P पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं केवल ऑनलाइन माध्यम के जरिए जमा करवाया गया आवेदन फॉर्म ही स्वीकार किया जाएगा इसके साथ ही सभी आवेदकों को परीक्षा फीस भी जमा करवानी होगी जनरल अनारक्षित ओबीसी एनसीएल वर्ग के आवेदकों को ₹1000 जनरल ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को ₹700 sc-st पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर वर्ग के आवेदकों को ₹450 की परीक्षा फीस जमा करवानी होगी आवेदक फीस केनरा बैंक के जरिए या क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं |

कैसे होगा चयन 

एनसीएचएम जी-2021 की प्रवेश परीक्षा देनी होगी यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीवीटी) मोड में कराई जाएगी यह परीक्षा 3 घंटे की होगी इसमें कुल 200 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे जिनमें न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड एनालिटिकल एप्टिट्यूड के 30 रिजनिंग एंड लॉजिकल डिडक्शन के 30 जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स के 30 , इंग्लिश लैंग्वेज के 60  और एटीट्यूड फॉर सर्विस सेक्टर के 50 सवाल पूछे जाएंगे परीक्षार्थी को हर सही जवाब के लिए चार मार्क्स मिलेंगे हर गलत सवाल के लिए एक अंग काटा जाएगा इस परीक्षा के आधार पर ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी इसके बाद काउंसलिंग के जरिए सीट्स अलॉट की जाएंगी